देवघर, जनवरी 9 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलसार पार्क के समीप स्थित सोलर पावर प्लांट के पास चोरी करने के आरोप में एक किशोर को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि मत्स्य विभाग के कर्मचारी भीम कुमार ने संदिग्ध गतिविधि देख किशोर को मौके पर पकड़ लिया और नगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को अपने साथ थाना ले गई। फिलहाल पुलिस किशोर को थाना में रखकर उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह अकेले ही इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता था या उसके साथ अन्य लोग भी शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उक्त क्षेत्र में किशोर के साथ अन्य कई किशोर भी रहते हैं, जो चोरी की नीयत से आसपास के इलाकों में घूमते रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.