पूर्णिया, फरवरी 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। चोरी के आभूषण के साथ एक युवक को बीकोठी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बीकोठी के सुखसेना मेहता टोला निवासी अमर कुमार के रूप में हुई है। बरामद आभूषण में दो पीस चांदी की चकती एवं दो पीस चांदी का बलिया शामिल है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल भी जब्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...