मैनपुरी, फरवरी 19 -- कस्बा स्थित एक मैरिज होम से 6 फरवरी की रात चोरी की गई कार के साथ दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार और उसमें रखे सोने के आभूषण तथा एक मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। थाने लाकर पूछताछ करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी अनुज चौहान ने बताया कि 6 फरवरी की रात शहर के गीता पैलेस के सामने से एक कार चोरी कर ली गई थी। कार में मोबाइल फोन, सोने और चांदी के आभूषण भी रखे हुए थे, ये भी चोरी हो गए थे। पुलिस ने घटना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया और कार की तलाश शुरू कर दी। सर्विलांस सेल प्रभारी गगन गौड़ की टीम को भी इस घटना का खुलासा करने के लिए लगाया गया। पुलिस की दोनों टीमों ने मिलकर गुरुवार को कार, सोने, चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन बरामद कर लिए। इन्हें चुराने वाले 24 वर्षीय बॉबी पुत्र धर्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.