मथुरा, जनवरी 4 -- मथुरा। थाना मगोर्रा पुलिस ने रविवार सुबह चेकिंग के दौरान तीन युवकों जाजमपट्टी रेलवे पुल के नीचे से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस ने प्लास्टिक के गुटके के आठ कट्टे बरामद कर चालान किया। थानाध्यक्ष मगोर्रा हरीश चौधरी ने बताया कि रविवार सुबह उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, अंकित कुमार, सतीष कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। तभी सुबह करीब सवा नौ बजे पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान जाजमपट्टी रेलवे पुल के नीचे से जितेन्द्र उर्फ जीता, परमवीर और रामवीर निवासीगण अजीत पट्टी, मगोर्रा को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से आठ कट्टे काले रंग के प्लास्टिक के गुटके बरामद कर चालान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...