नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- नई दिल्ली, का.सं.। दक्षिण पश्चिम जिला एएटीएस ने वाहन चोरी गिरोह के दो सक्रिय बदमाश रोहित उर्फ बोना और पंकज उर्फ डबरा को गिरफ्तार किया है। उनके पास से छह स्कूटी और दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि पुलिस ने 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी के आधार पर दोनों को पालम और रंगपुरी पहाड़ी इलाके से दबोचा। दोनों पर चोरी, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी से 10 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.