बोकारो, जनवरी 13 -- बोकारो। बालीडीह पुलिस ने गुड्स वाहनों से बैट्री चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को चोरी की 46 बैट्री के साथ गिरफ्तार किया है। बैट्री के अलावा टायर, रिम व चोरी में प्रयुक्त बाइक टोटो भी बरामद किए गए हैं। एसपी हरविंदर सिंह ने मंगलवार को बालीडीह थाने में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में हैडक्वाटर डीएसपी अनिमेष गुप्ता इंस्पेक्टर नवीन सिंह सुभाष चंद्र सिंह व सब इंस्पेक्टर शशिकांत ठाकुर के साथ उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में खड़े भारी वाहनों से लगातार बैट्री चोरी की शिकायत पर एसआईटी का गठन किया गया था, जिसने सोमवार रात वाहन से बैट्री चोरी करते गिरोह को रंगेहाथ पकड़ा। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ स्थित पूनम बैट्री नामक दुकान से बैटरियों को बरामद किया गया। ज...