गिरडीह, फरवरी 21 -- खोरीमहुआ/राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर आखिरकार खोरीमहुआ अनुमण्डल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर चोरी की 10 मोटरसाइकिल तथा 66 गैस सिलेंडर जब्त करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गिरिडीह भेज दिया है। यह जानकारी प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि धनवार थाना क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह के सदस्य चोरी की मोटरसाइकिल और गैस सिलेंडर को बाजार में बेचने के लिए घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर बरजो पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया।वाहन चेकिंग के दौरान एक लाल-काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली ग्लैमर मोटरसाइकिल पर सवार पुलिस को दे...