गौरीगंज, मार्च 8 -- अमेठी। जिले की एसओजी व जगदीशपुर पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से लखनऊ, बाराबंकी व अमेठी जिले से चुराई गई 10 बाइकें, दो बाइकों के कटे हुए पार्ट और आठ बोरियों में रखे अन्य बाइकों के पार्ट्स के साथ ही तीन तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। मुकदमा दर्जकर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। जगदीशपुर कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात लगभग दो बजे एसओजी प्रभारी अनूप सिंह को मुखबिरों से सूचना मिली कि वाहन चोरों का एक गैंग चोरी की कुछ बाइकों के साथ मोहब्बतपुर गांव के पास झाड़ियों में मौजूद है। सूचना पर जगदीशपुर पुलिस के साथ एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन आरोपियों लाल साहब उर्फ विक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.