काशीपुर, फरवरी 11 -- काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बीते 8 फरवरी को कुर्मांचल कॉलोनी निवासी उमेश पांडेय पुत्र देवीदत्त पांडेय ने कोतवाली में अपनी स्कूटी चोरी होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 303 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सटीक जानकारी के आधार पर पुलिस ने सुभाष नगर के पास घेराबंदी कर आरोपी हिमांशु आर्या निवासी श्यामपुरम को चोरी की स्कूटी के साथ दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, हिमांशु एक शातिर अपराधी है और उसके विरुद्ध जनपद नैनीताल के हल्द्वानी थाने में भी पहले से मुकदमे दर्ज हैं। टीम में एसआई हेम तिवारी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टे...