गाज़ियाबाद, जनवरी 29 -- ट्रांस हिंडन। खोड़ा थाना पुलिस ने एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए वाहन चोरों के पास से चोरी की एक स्कूटी बरामद की गई। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार वाहन चोरों के नाम मोंटी और विकास निवासी राजवीर कॉलोनी थाना गाजीपुर दिल्ली हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बरामद स्कूटी उन्होंने छह महीने पहले दिल्ली से चोरी की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...