काशीपुर, फरवरी 8 -- काशीपुर। पुलिस ने चोरी की साइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गूलरभोजी निवासी दीवान सिंह पुत्र बुध सिंह ने सात फरवरी को साइकिल चोरी की तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस टीम ने आरोपी मोहसिन निवासी मोहल्ला अल्ली खां को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर चोरी की गई साइकिल को बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी यूपी के जिला मुरादाबाद और कुंडा कोतवाली में चोरी की कई मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...