गंगापार, अप्रैल 28 -- कौंधियारा के जारी बाजार में दो दिन पूर्व नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण की चोरी की घटना को लेकर जितेंद्र केसरवानी के नेतृत्व में व्यापार मंडल यमुनापार के लोग एसीपी कार्यालय पहुंचे। दो दिन पूर्व जारी बाजार गल्ला मंडी के व्यापारी चंद्र प्रकाश अग्रहरी के घर में चोरी की घटना के बाद से ही व्यापारियों में काफी आक्रोश है। जिसको लेकर जारी व्यापार समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को जारी चौकी कार्यालय में एसीपी कौंधियारा विवेक यादव, थाना अध्यक्ष कुलदीप शर्मा व चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रताप सिंह से मिलकर चोरी की घटना का जल्द जल्द खुलासा करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.