अमरोहा, फरवरी 6 -- मंडी धनौरा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की लकड़ी के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गुरुवार को पुलिस ने चेकिंग में गादी खेड़ा गनौरा नहर के पुल से एक वाहन में 37 गट्टे चोरी की लकड़ी के लदे हुए बरामद हुए। पुलिस ने वाहन के साथ चार लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगो से थाने लाकर पूछताछ की गई। उन्होंने अपने नाम मोसिम, शकील, मस्तान निवासी गांव ढ्योटि थाना बछरायूं व वसीम निवासी गांव मुंढा खादर थाना नौगांवा सादात बताए। बताया कि यह लकड़ी उन्होंने जंगल से एक माह पूर्व काटी थी व पास ही खेत मे छिपाकर रख दी थी, जिसे आज बेचने जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.