देवघर, दिसम्बर 24 -- देवघर,प्रतिनिधि नगर पुलिस ने चोरी की एक मोबाइल के साथ एक मोबाइल दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि चोरी गयी मोबाइल लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस को दुकानदार पर संदेह हुआ, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पूर्व नगर थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति की मोबाइल चोरी हो गयी थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी अनुसंधान के दौरान मोबाइल लोकेशन एक मोबाइल दुकान में पाई गई। उसके बाद पुलिस टीम ने दुकान में छापेमारी कर चोरी की मोबाइल बरामद कर ली। मोबाइल बरामद होने के बाद दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गयी। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि दुकानदार के पास मोबाइल कैसे पहुंची और वह चोरी की मोबाइल की खरीद-फरोख्त में शामिल है या नहीं। साथ ह...