समस्तीपुर, फरवरी 24 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से सोमवार को जीआरपी ने चोरी की मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह वाराणसी स्टेशन से गाजीपुर के एक यात्री का मोबाइल चोरी कर भागा था। गिरफ्तार युवक की पहचान अनिल साह के रूप में की गयी है। वह मधुबनी के शांतनुनगर के वार्ड 9 का रहने वाला है। इसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.