कौशाम्बी, अगस्त 8 -- मंझनपुर, संवाददाता। भैंस चोरी की एक घटना में गंभीरता दिखाते हुए पुलिस ने शुक्रवार सुबह तीन आरोपियों को भैंस व पिकअप के साथ गिरफ्तार कर लिया। महेवाघाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी रिंकू सिंह पुत्र ज्ञान सिंह की भैंस बुधवार रात चोर घर के समीप से खोल ले गए थे। मामले में गुरुवार को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने घटना का खुलासा करने के लिए तत्काल पुलिस टीम का गठन किया। बताया कि शुक्रवार की सुबह धाता मोड़ के समीप से आरोपी प्रदीप कुमार केवट निवासी घोघपुर, सचिन सिंह निवासी शाहपुर व मिग्घा केवट निवासी मुबारकपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी भैंस को पिकअप में लादकर बेचने ले जा रहे थे। पिकअप सीज कर दी गई है। भैंस पशु पालक को सुपुर्द की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.