मऊ, दिसम्बर 18 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़ती ठंड के बीच स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। कोतवाली क्षेत्र के सभी बीट व चौकी प्रभारियों को रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कोतवाली परिसर में गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने कोतवाली क्षेत्र के सभी चौकी प्रभारी और बीट प्रभारियों के साथ मीटिंग की। कोतवाली क्षेत्र में ठंड के साथ बढ़ रही चोरियों पर नाराजगी जताते हुए रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया, जिससे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। कहा कि गश्त के दौरान क्षेत्र में निवासियों से संवाद स्थापित कर निरीक्षण करें व किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना थाने के सीयूजी नंबर पर देने के लिए कहें। प्रभारी ...