रुडकी, जनवरी 31 -- गंगनहर पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले ही चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रात के अंधेरे में सेंधमारी की फिराक में लगे आरोपियों को घेराबंदी कर दबोचा। कोतवाली गंगनहर के अपर उपनिरीक्षक बृजकिशोर अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान इब्राहिमपुर जाने वाले मार्ग के पास एक खंडहर में कुछ संदिग्धों के छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और मौके से चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि ये चारों अभियुक्त नशे के आदी हैं और अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.