जहानाबाद, दिसम्बर 31 -- मखदुमपुर। टेहटा थाना की पुलिस ने चोरी की बैटरी के साथ एक चोर गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व टेहटा थाना में आवेदन मिला था। जिसमे बताया गया था कि उनके बैटरी वाले टोटो गाड़ी से 5 बैट्री की चोरी हो गई है। वही इस केस के अनुसंधानकर्ता मोहम्मद यूनुस को गुप्त सूचना मिली कि चक ढोंढा गांव निवासी दिलीप कुमार अपनी टोटो गाड़ी में चोरी वाला बैटरी लगाकर चला रहा है। जिसके बाद अनुसंधानकर्ता द्वारा उक्त वाहन को रोक कर जांच पड़ताल की गई। जिसके बाद दिलीप कुमार ने स्वीकार किया की वे पांचो बैटरी चोरी करके अपनी गाड़ी में लगाकर चला रहा है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...