नोएडा, जनवरी 15 -- 27 ई-रिक्शा चोरी की बिजली से चार्ज होते मिले 56 लाख रुपये का जुर्माना लगाया एनपीसीएल ने ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने क्षेत्र के हल्दौनी गांव में चोरी की बिजली से चल रहे ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन का पर्दाफाश किया। मौके पर 27 ई- रिक्शा चार्ज होते मिले। एनपीसीएल ने आरोपी महिला पर 56 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही, रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस टीम बुधवार को हल्दौनी गांव में पहुंची तो चोरी की बिजली से एक साथ 27 ई-रिक्शा चार्ज हो रहे थे। जांच के दौरान ये भी पता चला कि इस परिसर में चोरी की बिजली से एक साथ 60 ई-रिक्शा चार्ज करने की व्यवस्था थी। जिस परिसर में चोरी की बिजली से ई-रिक्शा ...