मोतिहारी, अप्रैल 27 -- घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि झरोखर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की अपाची बाईक के साथ दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पकड़े गये चोर नेपाल के रौतहट जिलान्तर्गत कोपवा थाना क्षेत्र के पिपरिया परोहा ग्राम के दीपेश यादव व राजन कुमार बताये गये हैं। एडिशनल थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम डम्हार चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान इस बाईक को रोका गया था। कागजात नहीं उपलब्ध करा सकने पर फाईन करने के लिए एचएसडी मशीन में नम्बर डालते ही इस बाईक की असलियत सामने आ गयी। पकड़ी गयी बाईक मुजफ्फरपुर के मझौली धर्मदास,रमना निवासी अजमत अंसारी की है जिसकी चोरी पिछले वर्ष हुई थी। इस चोरी को लेकर मुजफ्फरपुर के मनियारी थाने में पिछले वर्ष 19 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.