गोपालगंज, मार्च 26 -- - फरार सरगना और अन्य साथियों की तलाश में पुलिस कर रही जगह-जगह छापेमारी - चोरी की बाइक से तस्कर कर रहे शराब की डिलिवरी, यूपी से लाकर बिहार में बेची जा रही शराब कुचायकोट। एक संवाददाता स्थानीय थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को को चोरी की बाइक से शराब तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पकड़े गए आरोपियों में विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के खेममटिहिनिया गांव निवासी अमलेश कुमार व एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने अमलेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को बघउच चौक के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध बाइकों को रोका गया और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइकों से 135 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। जब पुलिस ने जब्त बाइकों का सत्यापन किया तो दोनों गाड़ियां चोरी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.