नोएडा, मार्च 23 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। चोरी की बाइक पर सवार होने के बाद राहगीरों और ऑटो सवार व्यक्तियों का मोबाइल और बैग छीनकर फरार होने वाले गिरोह के दो बदमाशों को सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने रविवार को दबोच लिया। आरोपियों के पास से लूट और चोरी के पांच मोबाइल, एक लैपटॉप, दो ब्लूटूथ इयरफोन, एक स्मार्ट वॉच और चार्जर समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। बदमाशों के खिलाफ अलग-अलग थाने में पांच केस दर्ज होने की जानकारी मिली है। नोएडा के अलावा बदमाशों ने बुलंदशहर समेत अन्य जिलों में भी चोरी और लूट की कई वारदात की है। आरोपियों की पहचान उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के हल्द्वानी निवासी शिवू उर्फ शिवा और बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। शिवा वर्तमान में गेझा में जबकि राहुल सेक्टर-82 के पॉकेट सात में किराये के मकान में रह रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.