नोएडा, दिसम्बर 26 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। चोरी की मोटरसाइकिल से मोबाइल और चेन लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने सरगना समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से लूट के 22 मोबाइल और चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद हुई है। नोएडा के अलावा बदमाशों ने दिल्ली में भी लूट और चोरी की कई वारदात की है। डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि बीते दिनों थानाक्षेत्र में मोबाइल लूट की एक घटना हुई थी। इसके बाद एसीपी स्वतंत्र सिंह की अगुवाई में वारदात करने वाले गिरोह के बदमाशों को दबोचने के लिए टीम बनाई गई। टीम ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार चार संदिग्धों को रोका और पूछताछ करनी शुरु कर दी। इस दौरान पता चला कि दोनों बाइक चोरी की है और चारों संदिग्ध शातिर चोर और लुटेरे हैं। बदमाशों की पहचान दिल्ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.