फिरोजाबाद, जनवरी 30 -- थाना एका पुलिस ने चोरी करने वाले दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद इन्हें जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक संजुल पांडे थाना एका ने पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान दो शातिरों को रामपुर चौराहे से पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े अभियुक्तों के नाम गजेन्द्र पुत्र राजपाल सिंह निवासी नगला अजीत थाना एका तथा छोटू उर्फ शौर्य पुत्र भूपाल सिंह निवासी पिलख्तर जैत थाना फरिहा बताए है। पुलिस ने अभियुक्तों से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...