लखीमपुरखीरी, फरवरी 24 -- मंगलवार को एसआई आदित्य यादव सिपाहियों प्रशांत तेवतिया तथा राजकुमार यादव ने गाड़ियों की चेकिंग के दौरान बुद्धीपुरवा मोड़ तिराहा के पास पलिया थाने के हरीनगर गदनिया निवासी रंजीत सिंह और उसके साथी संपूर्णानगर थाने के पढ़ुआ त्रिकौलिया गांव के रूस्तम सिंह को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी ही बाइक बरामद हुई। इस बाइक चोरी की धौरहरा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेजा गया है। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि आरोपी रंजीत सिंह के खिलाफ सदर, गोला और संपूर्णानगर कोतवाली में चोरी, अवैध शराब बेचने आदि के कई केस दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...