कन्नौज, दिसम्बर 3 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना पुलिस ने गश्त के दौरान चोरी की बाइक समेत एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जामा तलाशी में उसके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। सौरिख थाना प्रभारी जयंतीप्रसाद गंगवार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक उमेशचंद्र, दारोगा सुबोध सहाय ने पुलिस टीम के सहयोग से रात्रि गश्त के दौरान सकरावा रोड भजू नगला मोड़ के पास से बाइक चेकिंग के दौरान नगला भारा गांव निवासी तनु पुत्र ब्रजकिशोर को गिरफ्तार कर लिया। जामा तलाशी में उसके पास से अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। उसके पास मिली बाइक चोरी की प्रतीक हो रही है, जिसकी जांच कराई जा रही है। बाइक के संबंध में तनु ने बताया कि यह बाइक उसने थाना क्षेत्र के ईजलपुर गांव निवासी सचि...