गोरखपुर, जनवरी 20 -- उरुवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा थाना क्षेत्र के उरुवा कस्बे से दो दिन पूर्व बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने बाइक बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामदेव चौधरी ने बताया कि 18 जनवरी की शाम कस्बे के सुधीर गुप्ता की होंडा पैशन चोरी हो गई थी। शिकायत पर जांच की गई तो मुखबिर की सूचना पर उरुवा ब्लॉक मोड के पास से उक्त बाइक को बरामद करते हुए आरोपी अरविंद सिंह उर्फ फल्लर निवासी रग्घूपुर थाना सिकरीगंज को गिरफ्तार कर लिया गया और विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...