बुलंदशहर, नवम्बर 24 -- नगर क्षेत्र में चोरी की बाइक पर सवार होकर आए एक चोर ने सभासद के घर के बाहर से उसकी बुलेट मोटरसाइकिल चुरा ली। आरोपी बाइक को मौके पर ही छोड़ गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर पालिका के वार्ड 18 से सभासद एवं नगर के मोहल्ला बाबूपुरा क्षेत्र निवासी सभासद योगेश गुप्ता के घर के बाहर से रविवार रात बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गई। सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना के अनुसार, चोर देर रात मौके पर पहुंचा और पहले आसपास की स्थिति का जायजा लिया। कुछ ही मिनटों में उसने खड़ी बुलेट को स्टार्ट किया और फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि चोर अपनी मोटरसाइकिल वहीं छोड़ गया, जिस पर वह आया था। नगर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि चोर द्वारा छोड़ी गई बाइक भी चोरी की थी। नगर कोतवाली पुलिस ने स...