फिरोजाबाद, दिसम्बर 16 -- थाना दक्षिण पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल व असलहा बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्रपाल सिंह थाना दक्षिण ने पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे पेमेश्वर गेट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े अभियुक्त का नाम राजा पुत्र सोबरन सिंह बताया है। वह भारत टाकीज के पीछे शान्ति नगर आसफाबाद थाना रसूलपुर का रहने वाला है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, एक चोरी की मोटर साइकिल बरामद की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...