भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर। पुलिस ने बरारी थाना क्षेत्र से चोरी की बाइक के साथ एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनीष कुमार सुरखीकल का रहने वाला है। लोदीपुर थाना में दर्ज किए गए कांड में उसे आरोप बनाया गया था। केस दर्ज किए जाने के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। उसके बरारी में होने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...