जहानाबाद, दिसम्बर 22 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाने के पुलिस टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। रविवार की रात वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम ने भगत सिंह चौक के पास से चोरी के मोटरसाइकिल के साथ सुमित कुमार को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखकर सुमित कुमार चोरी के मोटरसाइकिल लेकर भागने लगा तभी पुलिस टीम पीछा करते हुए चोरी के मोटरसाइकिल के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सुमित कुमार अरवल शहर के 9 नंबर सुलिस के पास के रहने वाला है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है उसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...