सीतामढ़ी, फरवरी 16 -- सीतामढ़ी। भासर पिकेट की पुलिस ने शनिवार देर शाम वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने मोहनपुर चौक के पास से चोरी की ग्लैमर बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनवरसा निवासी अरविंद मुखिया के रूप में की गई है। ओपी प्रभारी रविकांत कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सतर्क जवानों ने पीछा कर उसे धर दबोचा। जांच के दौरान पता चला कि पकड़ी गई ग्लैमर बाइक कुछ दिन पहले मोहनपुर से चोरी हुई थी। पूछताछ में आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस उसके अन्य साथी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। ओपी प्रभारी ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.