देवघर, जुलाई 13 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। मधुपुर शहर के लॉर्ड सिन्हा रोड निवासी निहाल द्वारा की गई बाइक चोरी की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्वाटोली पानी टंकी निवासी नसीम उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से चोरी की बजाज प्लेटिना जे एच 10 क्यु 9813 मोटरसाइकिल बरामद किया है। जानकारी के अनुसार इससे पहले भी मधुपुर थाना क्षेत्र से कई बाईक चोरी हो चुकी है। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में भी पुलिस संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रही। अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस बाइक चोरी के अन्य मामले की भी जांच कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि इसके साथ और भी चोरी के मामले ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.