आगरा, नवम्बर 30 -- थाना ढोलना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाल अपचारी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक अपराध हरीविलास ने बताया कि शुक्रवार की शाम चेकिंग के दौरान तैयबपुर गेट के पास चोरी की बाइक के साथ बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई करते हुए बाल अपचारी को किशोर न्याया बोर्ड में पेश किया है। जहां से अग्रिम कार्रवाई के बाद उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...