प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 10 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के भुलियापुर चौकी इंचार्ज अंकित तिवारी ने मंगलवार शाम इलाके के बेनीपुर बाईपास नहर पुलिया के पास से चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। बाइक 29 नवंबर को बेल्हादेवी पुल के पास स्थित मैरेज हॉल से चोरी हुई थी। आरोपी नगर कोतवाली के बेनीपुर निवासी गोपाल तिवारी और सुभांगम तिवारी उर्फ मोनू बताए गए। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...