नोएडा, जनवरी 6 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर सिग्मा-1 की सर्विस रोड के पास से सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की सुबह दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा दो बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया। आरोपियों के कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की दो बाइक और एक अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान अमित निवासी आनंदपुर दादरी और कुणाल निवासी शिकारपुर बुलंदशहर के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी रेकी कर बाइक चोरी करते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...