मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- बंदरा। पियर थाना की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन किशोर को गिरफ्तार किया है। मामले में पियर थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि रामपुरदयाल के शिवमोहन साह ने अपने घर से बाइक चोरी होने की शिकायत रविवार को दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज कराने के 12 घंटे के अंदर गायघाट थाना क्षेत्र से चोरी हुई बाइक के साथ तीन शातिरों को गिरफ्तार किया गया। तीनों नाबालिग बताए गए हैं। इनके आपराधिक इतिहास के बारे में पता किया जा रहा है। पूछताछ के बाद एफआईआर दर्ज कर सोमवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.