आरा, अप्रैल 28 -- शाहपुर। बहोरनपुर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार सहित पुलिस बल ने थाना क्षेत्र के शिवपुर घाट से चोरी की बाइक के साथ चोर को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष सुशांत कुमार ने बताया कि फरवरी 2025 में आरा के नवादा थाना क्षेत्र से बाइक चोरी की गई थी। भनक लगने पर बहोरनपुर पुलिस ने जाल बिछाकर शिवपुर घाट से चोरी की बाइक के साथ सरोज यादव उर्फ मोदी यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त बहोरनपुर के पुरुषोत्तमपुर गांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बहोरनपुर थाने में दर्ज आर्म्स व शराब मामले का अभियुक्त था। पुलिस गिरफ्तारी की तलाश में थी। इसी बीच वह पकड़ा गया। वारंटी गिरफ्तार, गया जेल शाहपुर। शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत सहित पुलिस बल ने गुप्त रूप से मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर न्यायालय के निर्गत वारंटी शाहपुर थाना क्...