सासाराम, मार्च 18 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता सासाराम मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर चोरी के बाइक साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। बाइक चोर अगरेर थाना क्षेत्र के कुडवा गांव निवासी उमेश पासवान का पुत्र बादल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पूर्व में भी बाइक चोरी मामले में अगरेर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बरामद किया गया बाइक दिनारा थाना से संबंधित है। बाइक चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.