गया, दिसम्बर 16 -- बहेरा थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान थाना गेट के समिप चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान एक पैशन प्रो बाइक की जांच की गई, जांच में बाइक सवार युवक ने बाइक की कोई कागजात नहीं दिखा सका, बाद में बाइक सत्यापन में उक्त बाइक चोरी की निकली। संबंधित मामले में बाराचट्टी थाना क्षेत्र के कंगालीबिघा गांव के वसीम अंसारी को गिरफ्तार किया गया। बाद में पुलिस ने आवश्यक पूछताछ व कार्रवाई के बाद पकड़े गए उक्त युवक को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...