कटिहार, फरवरी 15 -- फलका। एक संवाददाता शनिवार को फलका थाना क्षेत्र के सोहथा उत्तरी पंचायत स्थित निसुंदरा कालीस्थान आदिवासी टोला के एक घर में गैस सिलेंडर चोरी करने के दौरान गृहस्वामी ने एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया और ग्रामीणों ने पकड़ाये चोर की जमकर धुनाई कर दी। बाद में घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने एक चोरी की बाइक के साथ आरोपी युवक के सुपुर्द कर दिया। मामले में पुलिस ने बाइक मालिक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़ित बाइक मालिक मंसूर अंसारी मांगनपट्टी निवासी ने प्राथमिकी दर्ज कराया। मामले में थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि पीड़ित बाइक मालिक के आवेदन पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.