रुद्रपुर, जनवरी 10 -- गदरपुर। पुलिस ने चोरी की बाइक और 315 बोर के तमंचे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि आठ जनवरी को राम जीवनपुर निवासी सुरेश कुमार की बाइक राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित उत्तरायणी मेले से चोरी हो गई थी। शुक्रवार रात वाहन चेकिंग के दौरान सकैनिया के कैलाशपुरी तिराहे के पास बाइक सवार दो संदिग्धों को रोका गया। पूछताछ में उन्होंने बाइक चोरी की होना स्वीकार किया। तलाशी में उनके पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान कुलवंत सिंह उर्फ काकू निवासी कामरेड का डेरा और राजेंद्र उर्फ राजू निवासी गुलाब सिंह का मुजरा, दोनों थाना केलाखेड़ा क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों के आ...