सोनभद्र, जनवरी 5 -- शक्तिनगर, हिन्दुस्तान संवाद। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार को चोरी की बाइक और अवैध असलहे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी चोरी की बाइक बेचने की फिराक में था और पुलिस से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहा था। शक्तिनगर पुलिस की तरफ से संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कोहरौल पानी टंकी के पास से एक युवक को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक चोरी की बाइक, एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि बाइक की नंबर प्लेट कूटरचित फर्जी थी, जबकि वास्तविक नंबर अलग पाया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नदीम खान निवासी श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.