हाथरस, जनवरी 8 -- सहपऊ। कोतवाली पुलिस ने एक बाइक चोरी के आरोपी को चोरी की बाइक एवं एक तमंचा तथा दो कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया । सीओ सादाबाद ने बताया कि कोतवाली सहपऊ पुलिस कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी के मंगलवार रात में सादाबाद जलेसर मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी । उसी समय बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया । पुलिस को रोकने पर उस युवक ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की । पुलिस ने जब उसकी जामातलाशी ली तो उसके पास एक तमंचा एवं दो कारतूस मिले । पूछताछ में उसने अपना नाम सचिन निवासी बलराम कॉलौनी थाना कोतवाली हाथरस बताया और उसने यह बाइक गाजियाबाद से चुराई थी । वह उसे बेकने की फिराक में था। कोतवाली सहपऊ पर युवक की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...