गाज़ियाबाद, जनवरी 14 -- लोनी। लोनी थाना पुलिस ने मंगलवार रात अलग-अलग स्थानों से चोरी की बाइकों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि निठौरा गेट के पास से शहीदनगर निवासी रजनीश उर्फ लंबू को पकड़ा था, जिसके पास से दिल्ली के नंदनगरी से चोरी बाइक मिली है। वहीं, सब्लू गढ़ी के पास से अशोक विहार निवासी समीर पुत्र हाशिम को गिरफ्तार किया है और उससे दिल्ली के गोकलपुरी से चोरी बाइक मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...