आजमगढ़, जून 13 -- आजमगढ़। रौनापार थाना की पुलिस ने चोरी की बंदूक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। जोकहरा गांव निवासी सुनील राय बैंक से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। गांव के पास कुछ लोग उसकी बंदूक और कारतूस चोरी कर लिए थे। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। उप निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी प्रवीण राय उर्फ बलदाऊ राय निवासी जोकहरा थाना रौनापार जनपद को गांव के पास से पकड़ा गया। उसके पास से चोरी की बंदूक बरामद हुई। दो पक्ष में मारपीट 21 घायल आजमगढ़। अहरौला गांव में गुरुवार को दो पक्ष में जम कर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष से 21 लोग घायल हो गए। प्रेम-प्रमंच को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया। दोनों पक्ष में जम कर मारपीट हो गयी थी। एक पक्ष से 12 लोग और दूसरे पक्ष से नौ लोग घायल हो गए थे। सभी को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्...