जौनपुर, जनवरी 15 -- मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के टटिहरा गांव निवासी अनिल कुमार ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया था कि सोमवार की रात एक बजे घर से बाहर खड़ी मेरी पिकअप चोरी हो गई है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस पिकअप की खोजबीन जुट गई थी। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि मंगलवार की रात 11 बजे गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि परसूपुर नहर की पुलिया के पास एक युवक चोरी की पिकअप लेकर कही भागने की फिराक में है। जिसके बाद घेरेबंदी कर मंगल धरिकार निवासी सरायबीका थाना पंवारा को पिकअप सहित गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.