मधुबनी, सितम्बर 23 -- खजौली। खजौली पुलिस ने रविवार की रात चोरी की पिकअप के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खजौली बाजार स्थित आलू-प्याज के थोक व्यापारी भारत भूषण की गद्दी से 22 अगस्त की रात चोरी हुई पिकअप को पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसपी के निर्देश पर टेक्निकल पुलिस सेल की टीम एवं खजौली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, एसआई निधि कुमारी, आईटी सेल के सपन कुमार, मनोज कुमार, सुरेश कुमार और पिंटू कुमार शामिल थे। पकड़े गए आरोपियों में मनियरवा गांव निवासी हरेंद्र कुमार यादव और दरभंगा सदर थाना क्षेत्र के धोई घाट वार्ड-6 निवासी गोविंदा महतो शामिल हैं। खजौली थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि चोरों ने पिकअप को सकरी ले जाकर पोखर भिंडा गांव निवासी अशर्फी चौपाल के पुत्र ललित चौपाल को 70 हजार रुपये मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.