फरीदाबाद, फरवरी 4 -- पलवल। एंटी नारकोटिक्स स्टाफ पलवल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की पिकअप गाड़ी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया। दोनों के खिलाफ शहर थाना पलवल में केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस के चल रहे होगा हर अपराधी का हिसाब अभियान के तहत की गई। एएनसी स्टाफ ने पलवल-हथीन रोड पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध पिकअप को रोककर जांच की। जांच में सामने आया कि पिकअप पर लगे नंबर दिल्ली के हैं। वाहन मालिक से संपर्क करने पर पता चला कि यह गाड़ी पहले ही चोरी हो चुकी है और इस संबंध में पहाड़गंज थाने में मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद अली निवासी मालूका, हथीन और मोहम्मद इनाम निवासी नगीना, नूंह के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान मोहम्मद अली के पास से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.